Jaunpur News : सड़क हादसे में घायल किशोरी ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम


बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भन्नौर गांव में पिछले दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बीते दिनों भन्नौर गांव के पास बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलटा था। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो सवार सहित एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गये थे। बरसठी थाना क्षेत्र के महुवारी गांव के मुन्ना गौतम और उनकी 3 मासूम बेटियां खुशबू, अंजलि और चांदनी हादसे में घायल हो गई थी। दूसरे नंबर की बेटी अंजलि 13 वर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जहां किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم