Trending

Jaunpur News : शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जन चौपाल

Naya Savera Network
जन चौपाल एवं स्वच्छता अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक
जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष” थीम के अंतर्गत जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में जन चौपाल, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जनसंवाद तथा जनसमस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशों के क्रम में पंचायत राज विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके उपयोग को पूर्णतः बंद करने का संदेश दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में संचालित सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज लगभग 40 कुंतल प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण किया गया। साथ ही सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्लास्टिक मुक्त तालाब अभियान के अंतर्गत विकास खंड बक्शा, ग्राम पंचायत बक्शा तथा विकास खंड सिकरारा की ग्राम पंचायत पालपुर में तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त करने के कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ ही जनपद में 8 से 14 जून तक संचालित “विशेष जन सम्पर्क एवं जनजागरूकता अभियान” के अंतर्गत आज समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठकें की गईं तथा मलिन बस्तियों में संवाद कार्यक्रम एवं जनसमस्या समाधान शिविर लगाये गये।
इसी क्रम में “सरकार आपके द्वार” स्वरुप के अन्तर्गत विकास खण्ड बदलापुर की ग्राम पंचायत मलूकपुर स्थित मलिन बस्ती में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला योजना, मनरेगा तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, विद्युत, पेंशन सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया  जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!