Trending

Jaunpur News: संस्कार भारती की 20 दिवसीय कार्यशाला का समापन, चित्रकला प्रशिक्षक डॉ. नवीन कुमार विश्वकर्मा सम्मानित

Naya Savera Network

जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समापन समारोह में बच्चों की प्रतिभा और प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की गई।

कार्यशाला में मुख्य चित्रकला प्रशिक्षक के रूप में योगदान देने वाले डॉ. नवीन कुमार विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स और रेखाचित्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।कार्यशाला के दौरान बच्चों को चित्रकला, कथक, लोकगीत, नाट्य कला और कंटेम्परेरी डांस का प्रशिक्षण दिया गया था। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सीखी गई कला का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं नटराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह रघुवंशी, संरक्षक रवींद्र नाथ, काशी प्रांत महामंत्री सुजीत, कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास तथा महामंत्री अमित अंशु मौजूद रहे।

अतिथियों ने डॉ. नवीन कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!