Trending

Jaunpur News : चोरी के नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान बरामद

Naya Savera Network
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित आरोपी कुछ सामान लेकर सारी मोड़ की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सारी तिराहे के पास आरोपी सुधांशु उपाध्याय  पुत्र पुष्पेन्द्र उपाध्याय निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया थाना अखंडनगर, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। गौरतलब है कि बीते बुधवार दोपहर में हुई इस घटना के सम्बन्ध में पीड़ित अरसिया निवासी नारेन्द्र उपाध्याय द्वारा सुधांशु उपाध्याय सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!