Trending

Jaunpur News : ट्रस्ट ऑफ पीपुल के प्रयास से देवरिया व भगतपुर में लगाये गये पौधे

Naya Savera Network
बदलापुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर ट्रस्ट ऑफ पीपुल के प्रयास से कृषि अनुसंधान केंद्र बक्सा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया और देवरिया ग्राम पंचायत के प्रधान हरिसेवक यादव द्वारा दिये गये पौधों को ग्राम पंचायत देवरिया और ग्राम पंचायत भगतपुर में लगाया गया। इसके अलावा देवरिया में ट्रस्ट ऑफ पीपुल के बैनर तले गोष्ठी हुई जहां ग्राम प्रधान के अलावा ग्राम विकास अधिकारी समेत गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उत्साहित लोगों के साथ मिलकर अन्य लोगों को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग 'पेड़ों को हम लगायेंगे, पर्यावरण बचायेंगे, हम सबने ये ठाना है, पर्यावरण बचाना है, पेड़ लगाएं, जीवन बचायें' आदि नारों से पूरे गाँव को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट ऑफ पीपुल के दिनेश चन्द्र पाण्डेय के अलावा हरिसेवक यादव प्रधान, राधेश्याम यादव, रूदल सिंह, अजय दुबे, राय साहब चौहान, मनोज चौहान, प्रधान प्रतिनिधि श्रीप्रकाश निषाद, ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!