Jaunpur News : जौनपुर सिटी स्टेशन पर जल्द होगा पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपदवासियों को केंद्रीय रेल मंत्री ने एक बड़ी सौगात दिया है। पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा। जिले के सैकड़ों यात्री काफी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यमंत्री श्री यादव पिछले दिनों दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन ट्रेनों के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया था। पुनः एक बार फिर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इसी 18 मई को रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनो का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर कराने के लिए आग्रह किये। भारत सरकार के रेल मंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस ठहराव कीये जाने हेतु स्वीकृत प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा। यह जानकारी देते हुये राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होने से रोजगार कारोबार में भी बढ़ोतरी मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री श्री यादव इस पहल का जनपदवासियों ने स्वागत किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم