Trending

Jaunpur News : वन डे गवर्नेंस: 'एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार" शिविर में उमड़ी भीड़

Naya Savera Network
 
मछलीशहर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को तहसील सभागार में "वनडे गवर्नेंस एक दिन-अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार" शिविर का आयोजन हुआ।
उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय और तहसीलदार हुसैन अहमद की उपस्थिति में आयोजित शिविर में राजस्व, आपूर्ति ब्लाक एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही अनेक मामलों को निस्तारित किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राजस्व विभाग की तरफ से 20 वरासत, आपूर्ति विभाग ने 12 राशन कार्ड में नाम संशोधन और यूनिट बढ़ाने, नगर पंचायत मछलीशहर और नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर की तरफ से 10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग ने अंश निर्धारण, आय, जाति, अधिवास, ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर राजस्व, आपूर्ति, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!