Trending

Jaunpur News : गांधी स्मारक इण्टर कालेज में हुआ योगाभ्यास

Naya Savera Network
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योगनिद्रा, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। सभी ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर निरोगी रहता है तथा मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन एवं एकता स्थापित होती है। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर का प्रतीक है। योग को दैनिक जीवन में अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विनय त्रिपाठी, अजय सिंह, धर्मदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, अनुराग यादव, सन्तोष सिंह, रमाकान्त पाल, सन्तोष, दुर्गेश सिंह, उपेन्द्र मिश्र, बबलू सिंह, दिलीप दूबे सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!