Trending

Jaunpur News :मानक विहीन बन रही सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Naya Savera Network
चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से बरमलपुर गांव जाने वाले पिच मार्ग के हो रहे रिनुअल पिच कार्य में मानक की धज्जियां उड़ा कर बनाए जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकवाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। 

               आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से बरमलपुर गांव तक व राजमार्ग से पाण्डेयपुर गांव होते हुए बरमलपुर तक जाने वाले सड़क का सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा रिनुअल पिच का कार्य  स्वीकृत है।बरमलपुर गांव तक जाने वाले सड़क पर कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सड़क पर बने गड्ढे को जहां ठीक से भरा नहीं जा रहा है वहीं एक तरफ पिच होते हुए आगे बढ़ रहे हैं तो पीछे गिट्टियां उखड़ कर बिखर रही है। ग्रामीणों के बार बार कहने के बावजूद सुधार न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ जाकर शिकायत की जाएगी। इस संबंध में पूछने पर जेई मंजूर अहमद ने कहा कि ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिली है।ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है। मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में त्रिभुवन सिंह, अमन सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, प्रबल सिंह, बृजेश सिंह, मनीष कुमार सिंह, भोले,अभिषेक दुबे,शिवम सहित अन्य लोग थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!