जफराबाद (जौनपुर)। हरगोविंद इंटर कॉलेज, जफराबाद के शिक्षक दिनेश कुमार सिंह के पूज्य पिताजी का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत के निधन पर हरगोविंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
दिवंगत के निधन पर क्षेत्र के शिक्षा जगत एवं शुभचिंतकों ने भी शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
