Trending

Jaunpur News : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में सिद्धार्थ शेखर यादव ने मारी बाजी

Technical Team

बरसठी, जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में आयोजित प्रतिभा चयन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिले भर के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम रैंकिंग प्रणाली के आधार पर घोषित किये गये जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सिद्धार्थ शेखर यादव (कलावती अवध नारायण इंटर कॉलेज बेलवा) ने साइकिल जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। द्वितीय स्थान पर दिव्यांशु पाल (सुभाष इंटर कॉलेज कटवार) रहे जबकि आदिति तिवारी ने तृतीय एवं सृष्टि गुप्ता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक विकास यादव (आदमपुर) एवं विकास बिन्द ने अपने निजी संसाधनों से प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें भविष्य में बड़ी सफलताओं के लिए प्रेरित करती हैं।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जज सिंह अन्ना रहे। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश यादव, उमेश चन्द्र यादव, संतोष सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, अशोक बिंद, जुगेश चन्द्र यादव, संदीप जी, तीर्थराज बिंद, आनंद मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं। ऐसे सराहनीय कार्य के मुख्य आयोजक विकास यादव उत्तर प्रदेश पुलिस एवं विकास बिन्द जेई रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!