Trending

Jaunpur News : आरोप निराधार, छवि खराब करने वाले पर करूंगा मुकदमा: सुजीत

Technical Team
सभासद पति कृष्णकान्त ने कहा- जमीन खरीदने पर की जा रही डेढ़ करोड़ की मांग

शाहगंज, जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर जमीन हड़पने का आरोप लगाने वाले रितेश जायसवाल के आरोपों को फर्जी और निराधार बताते हुए कारोबारी सुजीत जायसवाल व सभासद पति कृष्णकांत सोनी ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उन पर या उनके परिवार पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। आरोप लगाने वाले पर कानूनी कार्रवाई निश्चित है।
री जायसवाल ने कहा कि आरोप लगाने वाले रितेश को व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में कुछ लोगों द्वारा मोहरा बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। तालाब और पोखरे की जमीनों पर जिन लोगों की नजर है और जो कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, वे इस तरह का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी को पत्रक देकर लगाए गए आरोप के बाबत सुजीत ने बताया कि रितेश के पिता ताड़क राम ने वर्ष 1985 में अपने भाई प्रदीप के साथ रजिस्टर्ड बंटवारा किया था जिसमें शाहगंज भादी चुंगी स्थित जमीन में 97.8 फुट अपने भाई को देकर शेष 17.6 फुट अपने हिस्से में लिया था। इसी जमीन को रितेश अपनी बता रहे हैं जबकि उनके द्वारा दिए गए दो रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र जांच के बाद खारिज किये जा चुके हैं।




उन्होंने बताया कि उक्त जमीन का उनके द्वारा प्रदीप जायसवाल से बैनामा लिया गया। नगर पालिका परिषद एवं तहसील अभिलेखों में नाम दर्ज होने के बाद किराएदारों से कुछ दुकानों को खाली कराया गया जबकि रितेश के पिता की 17.6 फुट जमीन में से उनके परिवार के लोगों ने 11 फुट का बैनामा कर दिया। शेष हिस्सा सुरक्षित है जिससे उनका कोई वास्ता नहीं है। सुजीत ने कहा कि जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच प्रशासन कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद छवि धूमिल करने वालों के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
वहीं सभासद पति कृष्णकांत सोनी ने उक्त मामले से अपना कोई लेन-देन न बताते हुए कहा कि जमीन के कुछ हिस्से को उनके द्वारा खरीदने के लिए सुजीत, प्रदीप एवं सुधा से पंजीकृत एग्रीमेंट कराया गया है। इसके बाद से लगातार रितेश के एक सहयोगी, जो अंबेडकरनगर के अकबरपुर निवासी हैं और स्वयं को डॉक्टर बताते हैं, डेढ़ करोड़ रुपये की मांग कर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!