Jaunpur News : छितौना में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण कराया गया मुक्त

राजस्व टीम की कार्यवाही से अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कम्प
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध तरीके से लगे खड़ंजे की शिकायत पर राजस्व की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच खड़ंजे को उखाड़ने लगी। कार्यवाही के दौरान गांव में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय मय टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।


विदित हो कि सत्य प्रकाश पुत्र राम आसरे शनिवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंच भूमधरी पर स्थगन आदेश के बाबजूद जबरन मिट्टी पाटकर खड़ंजा लगाने की शिकायत की। साथ ही न्यायालय के स्थगनादेश के अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग को तहसील प्रशासन से उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सुनील भारती की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय टीम गठित की गई।
तत्पश्चात रविवार की सुबह नायब तहसीलदार संदीप सिंह, विवेक श्रीवास्तव व प्रमोद यादव की मौजूदगी में अवैध तरीके से किए गए खड़ंजे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील प्रशासन की कार्यवाही से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा।





0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم