Trending

Jaunpur News : दहकता भारत के संपादक मंगला मिश्रा की पत्नी का निधन, पत्रकार जगत में शोक

Naya Savera Network
जौनपुर। दहकता भारत समाचार पत्र के संपादक मंगला मिश्रा की पत्नी संगीता तिवारी (50 वर्ष) का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वह हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।

परिजनों के अनुसार दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद मंगलवार दोपहर उनका निधन हो गया।

संगीता तिवारी के निधन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों, पत्रकारों तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

दिवंगत संगीता तिवारी का अंतिम संस्कार मंगलवार देर शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जहां परिजनों एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!