Trending

Jaunpur News : पीड़िता ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप

Naya Savera Network
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार सुबह शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय पहुंची थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, युवक ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह दरवाजा खोलकर खुद को बचाया और घर पहुंचकर अपने परिवार को आपबीती बताई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक मनबढ़ और गोलबंद किस्म का है जो आये दिन समाज में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए बाजार में घूमता रहता है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!