Trending

Jaunpur News : भरेठी बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Technical Team


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भरेठी बाजार के पास हुई, जहां ट्रक की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के बर्रा गांव निवासी सुरेंद्र राजभर के पुत्र भोदू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। भोदू अपने साथी उमाशंकर के साथ मोटरसाइकिल से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाजार के पास पहुंचे, उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई।

इस हादसे में भोदू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल उमाशंकर को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!