Trending

Jaunpur News : भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह STF की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की इलाहाबाद यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। STF ने सिपाही और होमगार्ड भर्ती परीक्षाओं में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को प्रयागराज और जौनपुर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटे लाल यादव (निवासी बड़ागांव, थाना मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर) और राजू कुमार मांझी (पुत्र सुनील मांझी, निवासी ग्राम हकाम, थाना मुफस्सिल, सिवान, बिहार, वर्तमान पता शांतिकुंज अपार्टमेंट, टैगोर टाउन, प्रयागराज) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पूछताछ में राजू कुमार मांझी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देता था। गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों की पहचान कर उनके प्रवेश पत्र हासिल करते थे और उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। बाद में यह धनराशि आपस में बांट ली जाती थी।

पुलिस ने इस मामले में संबंधित थाने में धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही गिरोह के अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपी राजू कुमार मांझी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसे वर्ष 2022 में भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!