Trending

Jaunpur News : भाजपा नेता अजय शंकर दुबे पर सोशल मीडिया टिप्पणी का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Technical Team

जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र में भाजपा नेता एवं मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अजय शंकर दुबे के समर्थक विक्रांत सिंह और नागेश तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के रामनगर घघरिया निवासी इंद्रजीत सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन टिप्पणियों से भाजपा नेता की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इंद्रजीत सिंह सार्वजनिक स्थानों पर भी अजय शंकर दुबे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे समर्थकों में रोष व्याप्त है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यकारी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई और जांच-पड़ताल की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!