Trending

Jaunpur News : भारत विकास परिषद शौर्य ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

Naya Savera Network
31 रक्तवीरों को संस्थापक अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
जौनपुर। संस्थापक सचिव डा. सूरज प्रकाश की जयन्ती को परिषद् सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। भारत विकास परिषद शौर्य ने रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रुप में अनीता सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरान्त रक्तवीरों ने रक्तदान प्रारम्भ कराया। शाखाध्यक्ष अवधेश गिरि ने इस पुनीत कार्य में भागीदार बने रक्तदाताओं सहित भगिनियों का आभार व्यक्त किया। रक्तदाता के रूप में 31 लोगों ने अपना रक्तदान किया।
इस मौके पर प्रान्त के सम्पर्क प्रमुख अतुल जायसवाल ने कहा कि मानव की सेवा ही जीवन का कर्तव्य है। इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। एक रक्तदान देने से तीन जीवन बचता है। इसी क्रम में संस्थापक/अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जहां प्रकल्प प्रमुख दयाशंकर निगम भी मौजूद रहे‌।
इस दौरान महिला संयोजिका मीनू श्रीवास्तव, अध्यक्ष अवधेश गिरि, सचिव नित्यानन्द पाण्डेय सहित अन्य ने मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को स्मृति चिन्ह एवं अंगस्तम भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अंशज शुक्ला, निशा गिरि, कुसुम पाण्डेय, कंचन राय, रुपम शुक्ला, जितेंद्र सिंह, अश्वनी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!