Trending

Jaunpur News : जमीनी विवाद में तीन गिरफ्तार

Naya Savera Network
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने जमीनी विवाद के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने ग्राम लखमापुर में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों में राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, महेन्द्र प्रसाद बिन्द तथा रामचन्द्र बिन्द निवासी ग्राम लखमापुर, थाना खेतासराय शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय एवं कांस्टेबल विनोद प्रजापति शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!