Trending

Jaunpur News : 28 जून तक खुला रहेगा विभागीय पोर्टल: अमित शर्मा

Naya Savera Network
जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अमित शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना। निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु ऐरियेशन सिस्टम की स्थापना योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल 8 से 28 जून तक खोला जा रहा है। उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास भवन से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!