Trending

Jaunpur News : शोक संतप्त परिवारों से मिले राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव

Naya Savera Network
खेतासराय, जौनपुर। दुःख और ग़म की घड़ी में अपनों का साथ सबसे बड़ा संबल होता है। इसी मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए प्रदेश सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को खेतासराय नगर पंचायत एवं डोभी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त किया।
श्री यादव सबसे पहले नगर पंचायत खेतासराय के स्टेशन गली निवासी एवं नामित सभासद शुभम जायसवाल के आवास पर पहुँचे जहाँ उन्होंने उनके दादा जी के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि किसी बुज़ुर्ग का निधन केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति होती है। शोकाकुल परिजनों को धैर्य और हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने मुकेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुँचकर उनके पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुये कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।
इसी क्रम में वह नगर पंचायत खेतासराय निवासी प्रदीप श्रीवास्तव के घर पहुँचे जहाँ उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि माँ का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। वहीं डोभी क्षेत्र में पहुँचकर मंत्री जी ने पत्तू यादव की पत्नी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात किया। इस दौरान सभी स्थानों पर वातावरण बेहद ग़मगीन और भावुक रहा। राज्यमंत्री ने परिजनों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में वह तथा पूरा समाज उनके साथ है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय सिंह, शांति भूषण मिश्रा, मण्डल महामंत्री भाजपा मनीष धर्मरक्षक, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव, विक्की गुप्ता, अतुल गुप्ता, नितिन साहू, अभिषेक सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!