Trending

Jaunpur News : वायरल: बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Naya Savera Network
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौराहा क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई जिसमें एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। बाइक स्वामी ने मामले की सूचना केराकत कोतवाली में दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि वायरल सीसीटीवी फुटेज की सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!