Trending

Jaunpur News : चंदवक में घर में घुसकर महिला व बेटियों से मारपीट का आरोप, चार पर केस दर्ज

Technical Team

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बलुआ बरइछ गांव में एक महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता लालदेई पत्नी घनश्याम निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 जून की सुबह करीब 9 बजे गांव के ही पवन, विक्रम, कविता देवी और रीता देवी उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने लालदेई और उनकी दो बेटियों को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर चंदवक पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!