सुइथाकला, जौनपुर। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पट्टी नरेन्द्रपुर चौराहे से वांछित अभियुक्त किशन लोना पुत्र शिव प्रसाद निवासी नगरतलाव पडरिया थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 137(2), 351(3) एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, कांस्टेबल सर्वेश गौड़ एवं कांस्टेबल अनिल निषाद शामिल रहे।
Jaunpur News : पॉक्सो एक्ट के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
byNaya Savera Network
-
0

إرسال تعليق