एक दिन में 26 लोगों को किया गया गिरफ्तार
बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 2 दहेज के आरोपी, न्यायालय के आदेश पर 5 वांछित अभियुक्त, 1 चोर सहित 18 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की लगातार सक्रियता और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं।
5 वांछितों को किया गया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय द्वारा जारी वारंटी में राममिलन सिंह पुत्र गोला प्रसाद सिंह, चंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी महमूदपुर बडेरी एवं दीपक कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी भदरांव, मोहम्मद सिराज पुत्र जलालुद्दीन, शमा बानो उर्फ नीलम पुत्री स्व. मुस्तफा ग्राम बरसठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
मीरगंज का शातिर चोर चढ़ा बरसठी पुलिस के हत्थे
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने धारा 331 (4), 305 (4), 115(2), 352, 351 (3) बी एन एस में वांछित अभियुक्त साहब लाल गौतम पुत्र सभाजीत गौतम निवासी ग्राम मीरगंज थाना मीरगंज को चोरी की 1 बैट्री के साथ बरसठी रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
बीते दिनों बरसठी थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में स्थानीय थाने पर धारा 85, 80 (2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसमें दो आरोपी सुबराती अली पुत्र मुंशी अली, दूसरा आरोपी मुंशी अली पुत्र स्व. फेरई अली निवासी महुआरी बनकट को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 18 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 18 व्यक्तियों को स्थानीय थाने के भिन्न-भिन्न स्थानों से धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लेकर चालान के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया।
26 लोगों की गिरफ्तारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उ.नि. राजकुमार वर्मा, उ.नि. अनिल वर्मा, उ.नि. अजय तिवारी, उ.नि. सुरेंद्र सिंह, उ.नि. शैलेंद्र दुबे, उ.नि. अमरीश सिंह, उ.नि. पारसनाथ यादव, हे.कां. उमाशंकर सिंह, हे.कां. अजय यादव, हे.कां. कौशल सिंह, हे.कां. दिलीप बिन्द, हे.कां. राकेश कुमार, कां. अभिषेक यादव, रि.का. संदीप गौड़, रि.का. अंकित, रि.म. का. अंकिता मौर्या शामिल रहे।

Post a Comment