Jaunpur News : 70 लोगों का हुआ पंजीकरण, 14 मरीज ऑपरेशन के लिये चयनित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक संस्था ज्योत्स्ना एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों का पंजीकरण 70 किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान 14 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। चयनित मरीजों को आगे की प्रक्रिया के लिये अस्पताल रवाना किया गया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से अखिलेश पांडेय, गोविंद भारद्वाज, डॉ. दर्शाली, गणेश जी एवं अनुराधा ने सेवाएं प्रदान किया। वहीं ज्योत्स्ना संस्था की ओर से डॉ. एस.एल. गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल, निशाकांत जायसवाल, राम निरंजन मौर्य, राम केदार, मिठाई लाल, दीपक जायसवाल, विकास मौर्य, मंत्री राजेश सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते आंखों की बीमारियों का उपचार हो सके।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم