Jaunpur News : 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने दिया ज्ञापन

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड पर पंचायत सहायकों ने गुरुवार के दिन हूंकार भरते हुए खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा एवं एडीओ पंचायत, एडीओ एजी के समक्ष लिखित ज्ञापन के तौर पर अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि वर्तमान में 6000 मासिक मानदेय को बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन किया जाय। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी दर लागू किया जाय। स्थाईकरण नियमित करण अनुबंध प्रणाली समाप्त कर पंचायत सहायकों को स्थाई राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। पंचायत भवन में सुचारू रूप से कार्य करने व ऑनलाइन अटेंडेंस सहित स्मार्टफोन इंटरनेट रिचार्ज सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाय। मानदेय का भुगतान समय पर सीधे बैंक खाता डीबीटी के माध्यम से हो। सभी पंचायत सहायकों और उनके आश्रित परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया जाय। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि इन लोगों का ज्ञापन लेते हुए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। जो कुछ ब्लॉक स्तर से सुधारने जैसा कार्य था, उसे हमने एडीओ पंचायत एवं सचिवों को निर्देशित कर दिया है। तत्काल पंचायत सहायकों की समस्या दूर की जाय।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم