Trending

Jaunpur News : नि:शुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

Naya Savera Network
महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना पुनीत कार्य है: शहर कोतवाल
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशि
क्षण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  पहली महिला कोतवाल अनीता सिंह और विशिष्ट अतिथि साइबर सेल की महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरन्तर किये जा रहे कार्यों का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है। इसी कड़ी में बच्चियों एवं महिलाओं को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य ट्रस्ट परिवार द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महत्वपूर्ण जानकारी और नम्बर के बारे में भी जागरूक किया। इसके बाद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षका सीमा गुप्ता एवं क्षमा सिंह ने सभी बच्चियों एवं महिलाओं को किये गये बेहतर प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में ट्रेनर के रूप में सुधा सिंह, रीना, आलिया, सुमन, मीनू और अनीता रहीं। शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें बेस्ट मेकअप के लिये प्रियंका मौर्या, बेस्ट हेयर कट के लिये तनुप्रिया सिंह, हेयर डू के लिये वंदना सोनकर, बेस्ट स्किन के लिये एडवांस साहिबा अफसर चुनी गयीं। अन्त में महासचिव राधिका सिंह एवं नीलम मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!