Jaunpur News : सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिये 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र (ऑडीशन फार्म) जमा करने की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है। विभिन्न लोक विधाओं यथा लोक गीत, भजन, आल्हा, कठपुतली, कौव्वाली, जादू, नौटंकी, लघु सांस्कृतिक दल, वृहद सांस्कृतिक दल, नाटक दल सहित कुल 10 विधाओं में पंजीकरण किया जायेगा। पंजीकरण के लिये आवेदन पत्र (ऑडीशन फार्म) सूचना विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र सूचना निदेशालय के गीत एवं नाट्य प्रभाग से कार्यदिवसों में भी प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक दल निर्धारित आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख संलग्न कर 30 जून तक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर लखनऊ के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم