Trending

Jaunpur News : यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर में 1 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Naya Savera Network
डॉक्टर्स डे पर बीएमडी, बीपी, शुगर जांच व परामर्श रहेगा एकदम नि:शुल्क
जौनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors' Day) पर 1 जुलाई को नगर के मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कालेज के सामने स्थित यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेण्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं विभिन्न बीमारियों की समय रहते जांच कर जागरूकता बढ़ाना है।
संस्थान के निदेशक डॉ. अवनीश सिंह ने बताया कि शिविर में हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए बीएमडी (Bone Mineral Density) टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। साथ ही ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी बिना किसी शुल्क के होगी।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श भी प्रदान किया जायेगा। साथ ही जिन लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी, जोड़ों की समस्या या ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका है, उनके लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें।
 
 निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये हेल्पलाइन जारी
डा. सिंह ने बताया कि उक्त शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिये इस नम्बर 7393080034 पर कॉल करें। साथ ही उपरोक्त नम्बर पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

 शिविर की प्रमुख सुविधाएं
निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच, निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच, निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!