Jaunpur News : जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन और महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देशों के अनुपालन में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 17 चिकित्सा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और समायोजन किया गया है। जारी आदेश के तहत चिकित्सा अधिकारियों को उनके नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सम्बन्धित नियंत्रक अधिकारियों को उन्हें तत्काल कार्य मुक्त करने के लिये कहा गया है। स्थानान्तरित चिकित्सकों का मई 2026 का वेतन उनके नवीन तैनाती स्थान से आहरित किया जायेगा। स्थानान्तरित चिकित्सा अधिकारियों में डा० देवेन्द्र पाल सामु०स्वा० केन्द्र सुजानगंज से प्रा०स्वा० केन्द्र बेलवार, डा० धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सामु०स्वा० केन्द्र डोभी से प्रा०स्वा० केन्द्र हीरापुर मचहटी, डा० विवेक यादव सामु०स्वा० केन्द्र डोभी से प्रा०स्वा० केन्द्र भन्नौर, डा० कृष्ण कुमार सामु०स्वा० केन्द्र डोभी से प्रा०स्वा० केन्द्र बर्राह, डा० गौरव सिंह सामु०स्वा० केन्द्र बदलापुर से प्रा०स्वा० केन्द्र नाभीपुर, डा० कोविदेन्द्र त्रिपाठी सामु०स्वा० केन्द्र बदलापुर से प्रा०स्वा० केन्द्र गद्दोपुर, डा० अंकित शर्मा सामु०स्वा० केन्द्र रामनगर से प्रा०स्वा० केन्द्र गुतवन, डा० रमेश चन्द्रा सामु०स्वा० केन्द्र धर्मापुर से सामु०स्वा० केन्द्र सुइथाकला, डा० ओम प्रकाश प्रा०स्वा० केन्द्र सतहरिया से सामु०स्वा० केन्द्र मेहरावां, डा० महेश प्रसाद बिन्द सामु०स्वा० केन्द्र सतहरिया से प्रा०स्वा० केन्द्र तरहटी, डा० संजीव यादव सामु०स्वा० केन्द्र शाहगंज से सामु०स्वा० केन्द्र आदमपुर, डा० रविराज सामु०स्वा० केन्द्र बदलापुर से सामु०स्वा० केन्द्र आदमपुर, डा० रोहित लाल सामु०स्वा० केन्द्र आदमपुर से प्रा०स्वा० केन्द्र समसपुर, डा० राकेश कुमार राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से सामु०स्वा० केन्द्र मड़ियाहूं, डा० रन बहादुर यादव राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से प्रा०स्वा० केन्द्र गभिरन, डा० मनोज गौतम सामु०स्वा० केन्द्र सिरकोनी से प्रा०स्वा० केन्द्र परियावां, डा० फहीम अहमद ट्रामा सेन्टर हौज से प्रा०स्वा० केन्द्र रन्जीतपुर भेजे गये हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post