आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
Jaunpur News :भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 11:30 बजे तक होगी पढ़ाई
June 26, 2026
