बरेली। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी श्रीमती मधुरिमा सक्सेना का 26 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक संदेश के अनुसार, दिवंगत मधुरिमा सक्सेना की शवयात्रा शनिवार, 27 जून 2026 को प्रातः 10 बजे उनके आवास 113, बजरिया पूरनमल, बरेली से सिटी श्मशान भूमि के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोकाकुल परिवार में उनके पति वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, पुत्र मोहित सक्सेना, पुत्री श्रीमती रुचिका सक्सेना, दामाद अमित सक्सेना सहित अन्य परिजन शामिल हैं।
मधुरिमा सक्सेना के निधन पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
