Ayodhya News : अयोध्या में श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, सामान बरामद

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार तड़के साकेत बाईपास रोड से आरोपी सूरज मिश्रा (22 वर्ष) निवासी बिरजापुरवा सरैया, थाना परसपुर, जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अयोध्या में दर्ज मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच चल रही थी। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया एक मोबाइल, एक काला बैग, एक काली फाइल जिसमें दस्तावेजों की छायाप्रति, एक आधार कार्ड तथा एक एंट्री कार्ड बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم