Trending

Jaunpur News : सपा बैठक में मतदाता सूची पर उठे सवाल

Technical Team
नए मतदाताओं के कम नाम जुड़ने पर जताई चिंता, अभियान जारी रखने का आह्वान

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, अल्फस्टीनगंज में आयोजित हुई। बैठक में नए और युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में कम जोड़े जाने पर चिंता जताई गई। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया था, लेकिन इसके बावजूद सूची में नाम अपेक्षा से कम जुड़े हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और बूथ लेवल एजेंटों से अपील की कि छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने का काम लगातार जारी रखें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। बैठक में कई नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!