Jaunpur News : सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस लागू, अब कामकाज होगा पेपरलेस


ऑनलाइन होगा फाइलों का आदान-प्रदान, सभी कर्मचारियों को मिली आईडी

जौनपुर के सभी सरकारी कार्यालयों में अब ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य कागज की खपत को कम करना और सरकारी कामकाज को पूरी तरह पेपरलेस बनाना है। इसके तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशिष्ट आईडी बनाई गई हैं। यह व्यवस्था केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे पहले आयुक्त ग्राम्य विकास की समीक्षा में कुछ कमियां सामने आई थीं, जिस पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए थे। ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद अब फाइलों का आदान-प्रदान ऑनलाइन माध्यम से होगा। इससे समय की बचत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। पहले फाइलों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था, जिससे कार्य प्रभावित होते थे।

नई व्यवस्था के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब विभागीय फाइलों की स्वीकृति और निपटान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने बताया कि सभी की आईडी बनने के साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली को शुरू कर दिया गया है। इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post