Trending

Jaunpur News : साढ़ापुर ठाकुर बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में उत्साह

Technical Team


जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरामऊ-बटाउबीर मार्ग से दाईं ओर स्थित ग्राम साढ़ापुर ठाकुर बस्ती संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि लगभग 1200 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 65 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। खासकर बरसात के समय होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, विनोद तिवारी, अनिल पांडेय, अजय सिंह, बबलू सिंह, मिठाई लाल निषाद, वरुण सिंह और प्रेम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!