Trending

Jaunpur News : गौराबादशाहपुर नगर पंचायत की बैठक में 34 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित

Technical Team


जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में गुरुवार को अध्यक्ष सीतामनी सोनकर की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास के लिए 34 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने सदन के समक्ष बजट का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नाली निर्माण और आवागमन को सुगम बनाने हेतु इंटरलॉकिंग कार्य के प्रस्ताव रखे। सभी सदस्यों ने इन विकास योजनाओं पर एकमत होकर सहमति जताई।
अध्यक्ष सीतामनी सोनकर और अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने नगर के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य कराने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में सभासद अनुपमा भारती, सरिता, छगनलाल, मो. तौफीक, मो. आसिफ, अजीत विश्वकर्मा, शीशवंश सिंह, नगमा बानो, सबीना अंसारी, अतीक अहमद, सिकंदर यादव, मनोज यादव, डीपी पाल, सुमन गुप्ता, अजीत चौहान, अजीत सोनकर, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा लिपिक हरेंद्र कुमार बिंद और नाहर यादव भी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!