Trending

Jaunpur News : मई ग्राम सभा में सात दिवसीय यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान का हुआ समापन

Technical Team
जौनपुर। रामपुर नगर पंचायत के मई ग्राम सभा स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय यज्ञ एवं पूजा-पाठ कार्यक्रम शनिवार की सुबह करीब 11 बजे विधिविधान के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु एवं संत-महात्मा शामिल हुए। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं और संत समाज ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने जगह-जगह संतों का स्वागत एवं सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संत समाज ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और मानव कल्याण का संदेश देते हुए ग्राम सभा मई के लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पूरे इलाके में आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल बना रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!