Trending

Jaunpur News : खेतासराय थाना दिवस में आईं पांच शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

Technical Team
जौनपुर। खेतासराय थाना परिसर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आयोजित थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दिवसाधिकारी एवं राजस्व टीम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शेष दो शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है। थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने जमीन, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान लेखपाल, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा थाना पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!