Trending

Jaunpur News : जौनपुर में यातायात व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Technical Team

जौनपुर। जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेसीस चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और वाहन संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों, अव्यवस्थित पार्किंग तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि चौराहों पर यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए और स्कूल, बाजार तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। इसके बाद उन्होंने रोडवेज परिसर का भी निरीक्षण किया और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान यात्रियों की सुविधा, बसों के संचालन, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने रोडवेज परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!