जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में आभूषण चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में रखे देवी के आभूषण चुराने की कोशिश कर रहा था। मंदिर के मालिक प्रदीप शुक्ला पुत्र सभाजीत शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने मंदिर के बाहर से डंडे की मदद से देवी मां की नथुनी, मुकुट और मांटीका निकालने का प्रयास किया। आवाज सुनकर प्रदीप शुक्ला और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। बाद में आरोपी की पहचान राहुल गौड़ पुत्र जटाऊ गौड़, निवासी ग्राम महुली, पोस्ट रतनूपुर, थाना चंदवक, जिला जौनपुर के रूप में हुई। पीड़ित की शिकायत पर केराकत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jaunpur News :दुर्गा माता मंदिर में आभूषण चोरी का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق