Trending

Jaunpur News : जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार

Technical Team

तमंचा और कारतूस बरामद, साथी फरार; कई मामलों में दर्ज है मुकदमा

जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस टीम ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम डिंगुरपुर नहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान भाऊपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया। इस दौरान बाइक सवार बदमाश भागने लगे, लेकिन पीछे बैठा एक व्यक्ति गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित यादव उर्फ मोनू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बहाउद्दीनपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक फायर किया हुआ खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जलालपुर में धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!