जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक अरविंद कुमार की मौत हो गई। यह हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रेहटी गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक अरविंद कुमार, निवासी ग्राम चेती (थाना सुजानगंज), अपने दोस्त मुनीर निषाद के साथ अपाची बाइक से जलालपुर क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आए थे। दोनों त्रिलोचन बाजार की ओर से जौनपुर लौट रहे थे, तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के सामने यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

إرسال تعليق