Trending

Jaunpur News : सबेली विष्णु धाम का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Technical Team



जौनपुर के सबेली स्थित विष्णु धाम में सोमवार को 25वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार हवन-पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इसी अवसर पर सुजानगंज-हिम्मतनगर मार्ग से विष्णु धाम तक ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए गए खड़ंजे का लोकार्पण भी किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी भोलानाथ मिश्र ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक बद्रीनारायण पांडे ने मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडे सहित कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लक्ष्मी नारायण दुबे ने की, जबकि संचालन भास्कर पांडे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक बद्रीनारायण पांडे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!