जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक की ग्राम सभा नेवढ़िया में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियुक्त सफाईकर्मी राम सिंह द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार नालियों की सफाई न होने से जगह-जगह जलभराव और बदबू की समस्या बढ़ गई है। लोगों का यह भी आरोप है कि जब सफाई के बारे में पूछा जाता है तो सफाईकर्मी काम करने के बजाय ‘नेतागिरी’ जैसी बातें करता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों में आशीष कुमार सिंह, रामकिशन पटेल, रामआशरे कन्नौजिया, अवधनारायण पटेल और राजकिशोर पटेल सहित कई लोग शामिल हैं। ग्राम प्रधान सरोजा पाल ने भी गांव की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई है और अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Jaunpur News : नेवढ़िया गांव में सफाई व्यवस्था ठप, ग्रामीणों ने सफाईकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق