Trending

Jaunpur News : जौनपुर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड प्रणाली पर, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Technical Team

जौनपुर। जौनपुर में स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड की बजाय पोस्टपेड प्रणाली पर काम करेंगे। शासन के इस फैसले से जिले के करीब 1 लाख 80 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब उन्हें महीने में एक बार बिजली का बिल मिलेगा और मामूली बकाया होने पर बीच में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। पहले स्मार्ट मीटर में 20 रुपये तक का बकाया होने पर भी बीच महीने में ही बिजली कनेक्शन काट दिया जाता था, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी और कई जगह विरोध भी हुआ था। अधीक्षण अभियंता (सर्किल प्रथम) मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि अब स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह कार्य करेंगे और बीच में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन लोगों ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द करा लें। अब उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान महीने के अंत में करना होगा। जिले में कुल 1 लाख 80 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिससे यह व्यवस्था बड़ी संख्या में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!