Trending

Jaunpur News :जौनपुर के युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर। मुंबई के मुलुंड इंदिरा नगर में शनिवार रात जौनपुर के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मड़ियाहूं तहसील के कोलवारी गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार बिंद के रूप में हुई है। परिजनों ने महंगूपुर निवासी राकेश कश्यप पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष मुंबई में ठेले पर मलाई बेचने का काम करते थे। घटना की सूचना देर रात रिश्तेदारों के जरिए परिवार को मिली, जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता वकील बिंद ने बताया कि उनके बेटे की हत्या राकेश कश्यप ने की है। घटना की जानकारी मिलते ही संतोष की पत्नी अनीता देवी, बड़े भाई आनंद बिंद और मनोज बिंद रविवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। संतोष के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 7 वर्षीय पिंकी और 5 वर्षीय दिव्यांश शामिल हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। बताया जा रहा है कि वह जुलाई 2025 में मुंबई गए थे और 3 जून को घर लौटने के लिए टिकट भी करा चुके थे। मुलुंड थाने के इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!