Trending

Jaunpur News : दूल्हा हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर में हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपियों को गोली लगने से वे घायल हो गए। थाना खेतासराय, सरायख्वाजा, खुटहन और बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। सोंगर भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें कुशल मिश्रा और अनितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं दूसरी कार्रवाई में शेखअशरफपुर बढ़नपुर भट्ठा मोड़ के पास विकास यादव को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों आरोपी हत्या के मामले में वांछित थे और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!